दिल्ली की दो मस्जिदों को रेलवे का 15 दिन के अंदर हटाने का नोटिस,कहा खुद हटा लें वरना हम गिरा देंगे,मस्जिदों को अनाधिकृत बताया

Expresslivenews.com(posted by:Sardar Hussain)
उत्तर रेलवे ने दिल्ली की दो मस्जिदों,बंगाली मार्केट और आई.टी.ओ स्थित तकिया बब्बर शाह को नोटिस जारी किया है रेलवे ने नोटिस में दोनों मस्जिद प्रशासन को 15 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है.वरना मस्जिदों को गिराने की चेतावनी भी दी है. रेलवे ने जो नोटिस जारी किया है,उसमें कहा है कि 15 दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लें,वरना आकर हम खुद हटा देंगे.वहीं मस्जिद कमेटी का कहना है कि ये सैकड़ों साल पुरानी है. लेकिन रेलवे कह रहा है ये उनकी जमीन पर बनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *