‘अबकी बार दिल्ली में INDIA सरकार’ कोलकाता में लगे पोस्टर

कोलकाता में गठबंधन INDIA को लेकर नए पोस्टर लगे हैं.जगह-जगह पर लगे इन पोस्टर में दिल्ली की ओर इशारा करते हुए ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखा गया है’अब की बार दिल्ली में INDIA सरकार.’ खास बात यह है कि बंगाल में लगे इन पोस्टर पर हिंदी में लिखा है.
कोलकाता में ये पोस्टर ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब इसी महीने के आखिर में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है. इंडिया गठबंधन की ये बैठक आगामी 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुंबई में होनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *