अब लाल सागर को खून से लाल कर देगा ईरान,खामेनेई का इजरायल के खिलाफ ईरानी कमांडरों को आदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने देश में धमाकों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कमांडरों को बदले का भी आदेश दे दिया है. उन्होंने कहा कि शैतान दुश्मनों को सबक सिखाया जाए.
इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग में अब ईरान भी झुलसने लगा है.कल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास दो बड़े धमाके हुए, जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान चली गई.अब ईरान के सुप्रीम लीडर ने प्रतिज्ञा की है कि जिसने भी करमान में हमले कराए हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.उन्होंने ईरानी कमांडरों को आदेश भी दे दिया है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह’अपने लड़ाकों’ के जरिए लाल सागर को खून से लाल करने वाले हैं?
अब देश के करीब 100 लोगों की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा है कि जिसने भी इन हमलों की साजिश रची उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी भी कह रहे हैं कि जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *