चाँद पर सफलता के बाद ISRO अब सूरज पर जाने की तैयारी कर रहा है.उस का सूर्य मिशन आदित्य L1 सितंबर में लॉन्च होने वाला है. 2 सितंबर को ISRO, PSLV रॉकेट के द्वारा श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा.
ISRO चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि भारत अब सूरज पर जाने की तैयारी कर रहा है.आदित्य L1 के बारे में जानकारी देते हुए ISRO चीफ ने कहा, “ये भारत का पहला सूर्य मिशन है जो सूरज की स्टडी करेगा. इस अंतरिक्ष यान को सितंबर के शुरूआत में लॉन्च करने की तैयारी है. प्रोजेक्ट असेंबल किया जा चुका है और श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र पर ले जाया चुका है.
चाँद पर सफल होने के बाद, अब सूरज पर जाने की तैयारी,ISRO का आदित्य L1 सितंबर में लॉन्च होगा
