जिम्बाब्वे क्रिकेटर ‘हीथ स्ट्रीक’ ज़िंदा है, सहवाग और कुंबले ने दे दी थी श्रद्धांजलि

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक के स्वास्थ्य को लेकर बुधवार सुबह बड़ी खबर आई. स्ट्रीक के साथ खेल चुके पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलंगा ने कैंसर के कारण उनकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी. इसके बाद दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी. इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग से लेकर अनिल कुंबले तक शामिल हैं. हालांकि कुछ घंटे बाद हीथ स्ट्रीक ने खुद ही अपनी मौत की खबर का खंडन कर दिया. इसके बाद ओलंगा ने पुराने मैसेज को डिलीट कर दिया और स्ट्रीक के जिंदा होने के संबंध में नया मैसेज डाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *