दिल्ली इंद्रलोक इलाक़े में नमाज़ पढ़ते लोगों को लात,घूँसे मरने वाला इंस्पेक्टर निलंबित

Expresslivenews.com(Sardar Hussain)
दिल्ली के इंद्रलोक इलाक़े में सड़क पर नमाज़ पढ़ते लोगों को लात मारते पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है.वीडियो में सड़क पर कई लोग एक साथ नमाज़ पढ़ रहे हैं, तभी एक पुलिसकर्मी उन्हें लात मारकर उठाने लगता है.
इस घटना के बाद इलाके के मेट्रो स्टेशन के आसपास लोगों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया.
दिल्ली पुलिस ने इस घटना के ज़िम्मेदार सब-इंस्पेक्टर मनोज तोमर को तुरंत निलंबित कर दिया है.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से संबंधित पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ विभागीय जांच शुरू हो गई है.उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
अशोक कुमार पांडेय ने नमाज़ पढ़ते युवा को लात मारते पुलिसकर्मी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा.
“देखकर थोड़ी देर तो शॉक में रहा. ऐसी नीचता की उम्मीद तो मुझे भी नहीं थी. सोच रहा हूँ कि पूरी दुनिया में जब यह वीडियो जाएगा तो क्या इमेज बनेगी मेरे देश की. शर्मनाक. शर्मनाक. शर्मनाक.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *