दिल्ली में लोक सभा की सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप! केजरीवाल का संकेत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली के लोगों ने ठान लिया है कि वो सभी सात सीटें आम आदमी पार्टी को देगी. ऐसे में अटकलें शुरू हो गई है कि AAP दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ऐलान कर चुके हैं कि AAP पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.
इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने साथ में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा शुरू की थी.लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका.सूत्रों के मुताबिक,आप सीट शेयरिंग को लेकर देरी होने से कांग्रेस से नाराज चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *