नरेंद्र मोदी ने दिया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा,राष्ट्रपति ने किया मंजूर,बने रहेंगे कार्यवाहक प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा. राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है.पीएम मोदी ने दिल्ली में एनडीए की होने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति मुर्मू को इस्तीफा सौंपा है.
दरअसल, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 294 सीटों के साथ बहुमत मिला है. ऐसे में एनडीए की सरकार बनने की प्रबल संभावना है. बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. इस वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि कहीं एनडीए के सहयोगी दल उसे छोड़कर नहीं चले जाएं.

अगर ऐसे हालात बनते हैं तो एनडीए के लिए फिर से सत्ता में आना मुश्किल हो जाएगा. सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लेकर हो रही है. हालांकि, दोनों ही नेताओं ने इशारों-इशारों में एनडीए के साथ होने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *