नेहा पब्लिक स्कूल थप्पड़ कांड: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को बंद करने के दिए आदेश,पीड़ित छात्र की बिगड़ी तबीयत

मंसूरपुर मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल में मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है। इस बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नेहा पब्लिक स्कूल को तुरंत बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
पीड़ित छात्र के पिता इरशाद ने बताया कि छात्र की मानसिक स्थिति पर असर पड़ा है। शनिवार रात पूर्ण रूप से सो नहीं पाया। उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।परिवार के लोग उपचार के लिए उसे मेरठ ले कर गए हैं। गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल है। यहां किसी के भीतर भी कोई द्वेष भावना नहीं है। पुलिस पीड़ित पिता के बयान दर्ज करेगी।
परिवार के लोगों का कहना है कि वे अब अपने बेटे का एडमिशन किसी अन्य स्कूल में कराएँगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *