पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर ने सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में लिया संन्यास,इस्लामी क़ानून का हवाला दिया,वर्ल्ड क्रिकेट में मचा कोहराम!

Expresslivenews.com (Posted by Sardar Hussain)
एक पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर ने सिर्फ 18 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह अब इस्लाम के मुताबिक जिएंगी.
पाकिस्तान की युवा बैटर आयशा नसीम ने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया है. उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दुनिया को अपने फैसले से चौंका दिया. महज 18 साल की उम्र में आयशा ने ये फैसला ले लिया जिससे हर कोई हैरान है.
तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर आयशा टॉप ऑर्डर में उतरती हैं. पाकिस्तान के ऐबटाबाद में जन्मी आयशा नसीम ने कहा है कि वह अपनी जिंदगी को इस्लाम के हिसाब से जीना चाहती हैं और इसलिए वह क्रिकेट को छोड़ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *