आईसीसी महिला विश्व कप में जीतते-जीतते हार जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, महिला टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। महिला टीम का फूल मालाओं और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। रात का वक्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे।
बता दें कि विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से 9 रनों से मात खा गई थी। इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में भारतीय टीम 219 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत लौटी महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में जोरदार स्वागत
