‘मणिपुर जल रहा है,लोग मारे जा रहे हैं,रेप हो रहे हैं,और मोदी जी हंस रहे थे,चुटकुले सुना रहे थे”.राहुल गांधी  

शुक्रवार को राहुल गांधी ने केंद्र और प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि कल पीएम ने संसद में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक बात की. आखिर में उन्होंने मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट ही बात की. मणिपुर महीनों से जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, रेप हो रहे हैं लेकिन पीएम हंस रहे थे, चुटकुले सुना रहा थे.यह उन्हें शोभा नहीं देता ”
राहुल गांधी ने कहा कि 19 साल के अनुभव में मैंने जो देखा और सुना वो कभी नहीं देखा था.(भारत माता की हत्या) मैंने ये बात क्यों बोली. इसलिए कहा कि एक राज्य की हत्या कर दी गई है.मणिपुर अब एक नहीं है, उसे दो टुकड़े में बांट दिया गया है. प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *