राम मंदिर उद्घाटन में आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को शामिल होने का न्योता नहीं, नहीं होंगे शामिल

अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन में पेश पेश रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अगले महीने होने वाले मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है. मंदिर न्यास ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनसे न आने का अनुरोध किया गया है,जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है.
आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी 90 साल के हो जाएंगे.
2200 मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है जिन में दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, बाबा रामदेव, अभिनेता रजनीकांत,अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित,अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी,अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और कई अन्य जानी-मानी हस्तियां भी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *