सऊदी अरब के ऐतिहासिक क़ब्रिस्तान जन्नतुल बक़ी में हुई अज़ादारी, ‘लब्बैक या हुसैन’ के लगे नारे! 

Expresslivenws.com(Reported by:Sardar Hussain)
प्राप्त समाचार के मुताबिक़,जन्नतुल बक़ी क़ब्रिस्तान में मोहर्रम की नौ तारीख़ को पैग़म्बरे इस्लाम (स) के प्राण प्रिय नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शोक सभा का आयोजन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल सऊदी अरब की सरकार ने इस शोक सभा के लिए आधिकारिक तौर पर इजाज़त दी थी। बता दें कि पिछले कई दशकों से जन्नतुल बक़ी क़ब्रिस्तान में किसी भी तरह के कार्यक्रम विशेषकर अज़ादारी के कार्यक्रमों पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई थी। ग़ौरतलब है कि जन्नतुल बक़ी क़ब्रिस्तान में पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा (स), उनके नवासे हज़रत इमाम हसन (अ) उनके पौत्र इमाम ज़ैनुल आबेदीन (अ), इमाम मोहम्मद बाक़िर (अ), इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) समेत कई अन्य इस्लामिक हस्तियों की क़ब्रें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *