SC ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद में ASI द्वारा जारी सर्वे पर रोक लगाने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया. याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें ASI को ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करने की अनुमति दी गई है. ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.मुस्लिम संस्था के एक वकील ने भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए पीठ से एएसआई को सर्वे करने से रोकने की अपील की थी.
सुप्रीम कोर्ट का ज्ञानवापी मस्जिद में ASI सर्वे पर रोक लगाने से इनकार,मुस्लिम पक्ष को मायूसी
