85 साल का भाजपा नेता 21 साल की लड़की के साथ होटल में पकड़ा गया, मामला दर्ज़

चाईवासा (झारखंड)। 85 साल के भाजपा नेता बिल्टू साव को कॉलेज छात्रा के साथ शनिवार सुबह चक्रधरपुर के बिहार लॉज में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने लॉज मालिक सौरभ जायसवाल को भी पकड़ा है। देर रात 8 बजे पुलिस ने भाजपा नेता पर बहला-फुसला कर लड़की को ले जाने, छेड़छाड़ करने समेत अन्य मामले दर्ज किए। जबकि गलत काम को शह देने व फर्जी तरीके से बिना आइडी के लॉज में ठहराने के आरोप में लॉज मालिक पर भी केस दर्ज हुआ।
लड़की की उम्र 21 साल है, जो सरायकेला-खरसावां जिले की है। दो दिन में दो कमरा बुक, कभी बेटी बताता तो कभी पत्नी – जांच में ये पता चला कि भाजपा नेता बिल्टू साव बिहार लॉज का रेगुलर ग्राहक था।
6 जुलाई को भी कमरा बुक था। इस दिन सुबह साढ़े 9 बजे कमरा नंबर 201 में एक सुमित्रा (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की को लेकर आया था। नेता ने उसे अपनी पत्नी बताया। – 7 जुलाई को कमरा नंबर 206 को भी इन्होंने बुक किया था। इसमें रूबी नाम की लड़की को(बदला हुआ नाम) को अपनी बेटी बताया। लॉज के रजिस्टर में ठहरने का मकसद बिजनेस और कभी चाईबासा तो कभी राउरकेला से आने की बात का उल्लेख है।
– लॉज में बिना कोई आइडी प्रूफ की बुकिंग है। पुलिस को शक है कि यहां गलत काम भी चल रहा था। – पकड़े जाने पर साव ने कहा, मैं लॉज के पास मौजूद एक फल की दुकान में बकाया पैसा देने गया था।
तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। – चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया, हमें शनिवार सुबह ही लॉज में गलत काम की सूचना मिली थी। इस आधार पर हमने बिल्टू साव को गिरफ्तार किया है। लड़की भी साथ में पकड़ी गई है। लॉज मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है।
वहीं, डीएसपी ने मामले पर कड़ाई से पेश आने को कहा है। पहले भी लड़की मामले में हो चुकी है पिटाई बिल्टू साव पहले भी कई बार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के कारण पिटाई के मामले आ चुके हैं। इससे उसके परिवार के लोग भी परेशान हैं। वह गुदड़ी बाजार अखाड़ा समिति का अध्यक्ष भी है। बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है।
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि कॉलेज की लड़कियां चक्रधरपुर में धंधे कर रही हैं। बिहार लॉज का पूरा रिकाॅर्ड देखने पर पता चलता है कि अक्सर लड़कियों को लेकर बिना आइडी प्रूफ के कमरे बुक हो रहे हैं। इसमें लॉज कर्मचारी के अलावा मालिक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *