सरकारी वकील ने उठाया राम रहीम का बैग, पद से हटाया गया

पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को राम रहीम मामले में फैसला सुनाया था. इस दौरान राम रहीम का सामान और बैग उठाने पर हरियाणा के डिप्टी एजी पर गाज गिरी है. हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा के डिप्टी एजी गुरदास सिंह फलवारा को पद से हटा दिया है.

गुरदास सिंह फलवारा ने शुक्रवार को पेशी के दौरान बाबा का सामान उठाया था. बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकुला स्थित सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *