मुंबई में भारी वर्षा से थम गई ज़िंदगी, 5 लोगों की मौत

[KGVID]http://expresslivenews.com/wp-content/uploads/2017/08/mumbai-barish2.mp4[/KGVID]
expresslivenews (Edited By: Sardar Husain)
मानसून की भीषण वर्षा के बाद मुंबई शहर में ट्रान्सपोर्ट सिस्टम अस्त व्यस्त हो गया है। शहर की सड़कें पानी में डूब गई हैं और अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने की सुझाव दिया है।

सहायता कर्मियों का कहना है कि दक्षिणी एशिया में मानसून के बाद हालिया बारिश से एक करोड़ 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि नेपाल और बांग्लादेश में वर्षा से 500 से अधिक मौतें हुई हैं।

मंगलवार को मुंबई में होने वाली बारिश के बाद ट्रेन सेवा भी ठप्प पड़ गई और कई उड़ानें भी रद्द हुईं। पूरे शहर में स्कूल बंद हैं।

इससे पहले वर्ष 2005 में भी भीषण वर्षा हो जाने से 500 से अधिक लोग मारे गए थे।

कुछ सूत्रों का कहना है कि निकासी नालों के बंद हो जाने के कारण शहर में इस तरह पानी भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *