डेरा राम रहीम का बेटा बना उसका उत्तराधिकारी?

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का उत्तराधिकारी कौन होगा इसका खुलासा अभी तक अधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है, लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राम रहीम के बेटे जसमीत इंसा को उत्तराधिकारी बना दिया गया है. ऐसी खबरें हैं कि राम रहीम की मां ने अपने पोते जसमीत इंसा को डेरा का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. बताया जाता है कि जब राम रहीम को सजा सुनाई गई, उसके बाद उनकी मां नसीब कौर ने प्रबंधक समिति की अपात बैठक बुलाई. इसमें करीब 45 सदस्य मौजूद थे. इन सदस्यों की मौजूदगी में ही जसमीत को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया. हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामलों में 20 साल की सजा सुनाई गई है. वहीं सूत्रों से पता चला है कि राम रहीम डेरा का आध्यात्मिक और सर्वोच्च प्रमुख बना रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *