72 कि.मी का माइलेज देगी 55 हजार की TVS Victor की यह बाइक

देश की प्रमुख दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने अपनी लोकप्रिय बाइक विक्टर का नया Victor Premium Edition मॉडल लॉन्च किया है। इस बाइक में क्या हैं फीचर्स, कितना है माइलेज और क्या होगी इसकी कीमत,जानें.
TVS Victor Premium Edition की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 55,065 रुपये रखी गई है।
टीवीएस ने इस बाइक में 110 सीसी का इंजन बरकरार रखा है। पुराने विक्टर मॉडल के मुकाबले इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। बाइक के लुक को खास बनाने के लिए इसमें क्रोम डिटेलिंग, प्रीमियम ग्राफिक्स और क्रोम क्रैश गार्ड आदि फीचर्स दिए गए हैं।
इस बाइक का इंजन 9.4 बीएचपी का पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *