expresslivenews.com (Reported By:Sardar Hussain)
दिल्ली में मुहर्रम का चाँद नज़र नहीं आया लेकिन आस पास के शहरों से मुहर्रम का चाँद दिखाई देने की पुख्ता सुचना के मुताबिक़ 21 सितम्बर को देश के अन्य शहरों में मुहर्रम का चाँद दिखाई दिया लिहाज़ा आज 22 सितम्बर जुमा को मुहर्रम की पहली तारिख होगी और आगामी 1 अक्तूबर रविवार को आशूरा मनाया जायेगा, यह जानकारी शिया जामा मस्जिद के इमाम-जुमा मौलाना मोहसिन तक़वी ने express live news से बात करते हुए हमारे कार्यालय सवांददाता सरदार हुसैन को एक इंटरव्यू में दी.
मौलाना ने बताया कि मुहर्रम का चाँद नज़र आते ही देश के सभी इमाम बारगाहों में अलम,ताज़िये सजाये जाते हैं और मातम व मजलिसों का सिलसिला आरम्भ हो जाता है.
उन्हों ने बताया कि इमाम हुसैन ने इंसानियत और हक़ की खातिर कर्बला में अपनी और अपने परिवार की जान क़ुर्बान कर दी थी,मगर यज़ीद के ज़ालिम शासन की बैअत क़ुबूल नहीं की.
याद रहे आज से 1400 वर्ष पूर्व इराक के शहर कर्बला में हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उन के परिवार के बच्चों सहित 72 लोगों को यज़ीद इबने माविया ने बड़ी बेदर्दी से शहीद करा दिया था.
इसी याद को ताज़ा रखने के लिए यह दिन को “सोग दिवस” के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है.
