बनारस हिन्दू युनिवर्सटी में पुलिस ने रात के समय लड़कियों पर किया लाठीचार्ज

बनारस हिन्दू युनिवर्सटी में यौन उत्पीड़न का विरोध कर रही छात्राओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज की जिसमें कई छात्राएँ गम्भीर रूप से घायल होगई हैं।मीडिया को युनिवर्सटी के अंदर नही जाने दिया जारहा है
सूत्र अनुसार पता चला है कि रात बारह के करीब पुलिस ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में बीएचयू के मेन गेट पर बैठे छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया.
पुलिस के लाठीचार्ज करने लड़के भागे अंदर. तो पुलिस ने भी दौड़ा लिया अंदर तक. लड़कियां भागीं महिला महाविद्यालय के अंदर तो कुछ लोगों ने महिला महाविद्यालय का दरवाजा भी तोड़ दिया. अब पुलिस महिला महाविद्यालय के अंदर भी घुस गयी. लड़कियों को दौड़ाकर पीटा. भागने में जो लड़कियां गिर गयीं, पुलिस ने उनके ऊपर चढ़कर पिटाई की.

पुलिस ने लड़कियों को जहां देखा, वहां पीटा. रोचक बात ये जानिए कि महिला पुलिसकर्मी एक भी नहीं. लड़कियां मीडिया के लोगो को फोन कर-करके रोते हुए बदहवासी में जानकारियां दे रही हैं. “हमें इस खबर को किसी तरह बाहर पहुंचाना है.” युनिवर्सटी में पुलिस बिड़ला हॉस्टल के अंदर घुसकर बिड़ला चौराहे पर लड़कों पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *