PNB घोटाला: नीरव मोदी का कर्ज चुकाने से इनकार, कहा- बैंक ने बंद किए वसूली के रास्ते

PNB घोटाले के सूत्रधार हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने बैंक का कर्ज चुकाने से इनकार कर दिया है। उसने बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि उसने मामले को तूल देकर ऋण वापसी के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। साथ ही उसने दावा किया है कि बैंक के दावे के विपरीत उनकी देनदारी बहुत कम है।

नीरव ने 15/16 फरवरी को बैंक प्रबंधन को यह पत्र लिखा है। इसमें नीरव ने कहा, मेरी कंपनी पर बैंक की देनदारी 5000 करोड़ से कम है। लेकिन बैंक की ओर से बढ़ाचढ़ाकर कर देनदारी दिखाने की वजह से मीडिया का ध्यान आकर्षित हुआ। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई हुई जिससे फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल की साख खराब की और परिवार की देनदारी देने की क्षमता नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई। नीरव ने लिखा, मेरे 13 फरवरी के प्रस्ताव के बावजूद देनदारी वसूलने की जल्दबाजी और 15 फरवरी को सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा ने मरे ब्रांड और कारोबार को बर्बाद करके रख दिया है। इसलिए अब देनदानी वसूलना बैंक की क्षमता पर निर्भर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *