दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार किया, अमानतुल्ला खान की तलाश जारी

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले आप के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने बताया था कि उन्हें उनके देवली स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया. इन विधायकों में जरवाल का नाम भी बताया जा रहा है. वहीं, बताया जा रहा है कि अमानतुल्ला खान पुलिस की गिरफ्त में अभी तक नहीं आए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. अभी तक की जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके घर के बाहर जवान तैनात कर दिए हैं.
अंशु प्रकाश की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खान और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली है. इससे पहले, देवली के विधायक जरवाल और अंबेडनगर के आप विधायक अजय दत्त ने दावा किया कि नौकरशाह ने जातिसूचक टिप्पणियां कीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *