संसद भवन के पास फायरिंग: पुलिस की सुरक्षा और उमर खालिद पर हमले के दावे पर सवाल

देश की राजधानी दिल्‍ली के सबसे संवेदनशील और वीवीआईपी इलाके में संसद भवन से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे गोली चलने की घटना कई सवाल खड़े करती है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर चाय की दुकान पर यह घटना हुई. जेएनयू के पूर्व छात्र नेता और देशद्रोह मामले में आरोपी उमर खालिद भी इसकी जद में आ गए और हाथापाई में वे जमीन पर गिर गए. हालांकि उमर का दावा है कि उन पर हमला किया गया. दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि उमर के दावों की जांच की जा रही है. उमर ‘ख़ौफ़ से आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.

उमर ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब के बाहर चाय पी रहे थे. तभी एक आदमी ने पीछे से आकर उनकी गर्दन पकड़ ली. उसने जमीन पर गिरा दिया और मारा. दोस्‍तों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह भाग गया. उन्‍होंने गोली चलने की आवाज भी सुनी. वहीं दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्‍नर अजय चौधरी ने बताया कि उमर खालिद और उसके सहयोगियों से बात की जा रही है. अभी चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं. मौके से पिस्टल बरामद की गई है उसकी जांच जारी है.

चश्‍मदीदों का कहना है कि जिस वक्त उमर बाहर चाय पी रहे थे उसी समय एक महिला के साथ एक लड़के की हाथपाई हुई. उमर ने बीचबचाव की कोशिश इसी दौरान धक्‍कामुक्‍की में वह नीचे गिर गए. हमलावर हवा में फायरिंग कर फरार हो गया. लेकिन इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *