ईरान से ट्रेड वॉर के बीच अमेरिका ने भारत, चीन सहित कई देशों को ईरान से तेल खरीद पर रोक लगाने के लिए 4 नवंबर की डेडलाइन तय की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा नहीं करने पर ईरान के साथ होने वाले किसी भी तरह के बिजनेस से जुड़ी कंपनियों को अमेरिकी इकोनॉमी में एंट्री पर बैन लगाने की चेतावनी भी दी है. लेकिन, सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत सरकार ने अमेरिका की कथित धमकियों को दरकिनार करते हुए राज्यों के रिफाइनरी को ईरान से तेल आयात करने की परमिशन दे दी है. इन रिफाइनरी कंपनियों में टॉप कंपनी शिपिंग कॉर्प ऑफ इंडिया (SCI) भी शामिल है.
अमेरिका ने पिछले हफ्ते ही भारत समेत अन्य देशों को ईरान से तेल आयात नहीं करने की चेतावनी दी थी. चीन और भारत बीते तीन महीने से हर दिन करीब 14 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया है. भारत चीन के बाद ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. ऐसे में चीन और भारत के सामने यह सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है कि वह किस ओर कदम बढ़ाए, क्योंकि ईरान पर बैन लगाने से भारत में भी तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं.
