राहुल गांधी,2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं,हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा.
बता दें कि 2019 के चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हराया था.अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की सीट रही है.इस सीट से संजय गांधी,राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. इसके अलावा अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भी लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *