ज़िम्बाब्वे के आगे ढेर हुए भारतीय टीम के धुरंधर,ज़िम्बाब्वे ने भारत को हरारे में 13 रनों से हराया

Expresslivenews.com (Sardar Hussain)
ज़िम्बाब्वे ने भारत को पांच T20 मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में 13 रनों से हरा दिया है.
हरारे में खेले गए पहले मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया था.
ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के पर 115 रन बनाए.
ज़िम्बाब्वे की ओर से सबसे ज़्यादा क्लाइव मदांडे ने 25 गेंदों पर 29 रन बनाए.
ज़िम्बाब्वे के 116 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 102 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी.ज़िम्बाब्वे ने पहली बार भारत को ऑल आउट किया.
दोनों देशों ने अभी तक 9 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 6 बार और ज़िम्बाब्वे ने तीन बार जीत दर्ज की है. लेकिन पहली बार ज़िम्बाब्वे ने भारतीय टीम को ऑलआउट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *