मुंबई-घाटकोपर इमारत हादसा: अबतक 17 की मौत, बिल्डिंग का मालिक शिवसेना नेता गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर में चार मंजिला बिल्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है. रात में भी एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव का काम कर रही थी. मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं इस मामले में बिल्डिंग के मालिक और शिवसेना नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग शिवसेना के नेता सुनील सिताप की है. उन्हें हिरासत में लिया गया है. कल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना वाली जगह का दौरा किया था और हादसे की जांच के आदेश दे दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *