नवाज़ शरीफ प्रधान मंत्री पद से हटाए गए, पाक सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के केस में प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को दोषी करार दिया है. इसके साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया है. सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने नवाज शरीफ को पनामा केस में दोषी करार दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने नवाज़ शरीफ के अलावा वित्त मंत्री इस्हाक डार, बेटी मरियम नवाज़, हसन नवाज़, हुसैन नवाज़ और कैप्टन सफद को जांच में शामिल करने और उनके खिलाफ रेफरेंस भेजने का आदेश दिया है.

सर्वोच्च अदालत की ओर से सुबह 11:30 केस की शुरुआई हुई और 12.30 बजे के करीब उनके खिलाफ फैसला सुनाया गया.

शरीफ के परिवार विदेशों में कालाधन अर्जित करने का दोष साबित हुआ है. नवाज़ के कालेधन के खिलाफ संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने जांच की थी और अपनी रिपोर्ट में नवाज़ शरीफ के परिवार के खिलाफ आरोप को सही पाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *