अब आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 5 अगस्त

अब आप 5 अगस्त तक इनकम टैक्स रिटर्न भर सकेंगे। इनकम टैक्स विभाग ने आईटी रिटर्न भरने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 5 अगस्त तक कर दी है। दरअसल गुजरात, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में विभाग ने रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

अब तक 2 करोड़ से ज्य़ादा रिटर्न वेबसाइट से फाइल हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग की वेबसाइट पर लोड बहुत ज्यादा है। सुबह से ही इनकम टैक्स की वेबसाईट नहीं खुलने की दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही रिटर्न फाइल करने के लिए लॉगइन करने की कोशिश करते हैं कई बार सर्वर बिजी होने का मैसेज आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *