इराक़ी युद्धक विमानों की कार्यवाही में 170 तकफ़ीरी आतंकवादी हताहत

रविवार को इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि सलाहुद्दीन में इराक़ी वायु सेना ने दाइश को भारी नुक़सान पहुंचाते हुए 170 से भी अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

इस बयान में उल्लेख किया गया है कि इराक़ी सेना ने अभियान के दौरान दाइश के दो ठिकानों की पहचान करके उन्हें ध्वस्त कर दिया और बड़ी मात्रा में आतंकवादियों के हथियारों और गोला बारूद को नष्ट कर दिया।

इस बीच इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री ने कहा है कि बग़दाद ने उस युद्ध में जीत हासिल की है, जिसमें 120 देशों के आतंकवादी शामिल थे और दाइश का समर्थन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *