अब आधार कार्ड साथ रखने की ज़रुरत नहीं, लॉन्च हुआ mAadhaar ऐप

नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया ऐप ‘mAadhaar'(एक मोबाइल इंटरफेस) लॉन्च किया गया है. इस ऐप को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIADI) ने डेवलेप किया है. इस ऐप में जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता के साथ-साथ यूज़र का फोटोग्राफ होगा. इसके अलावा यह एक आधार नंबर से लिंक होगा. एमआधार ऐप अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए ही उपलब्ध है.
सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए mAadhaar ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप एंड्रॉएड प्लेटफॉर्म पर चलेगा. ऐप डाउनलोड के बाद यूजर्स को पेपर-फॉर्मेट में ‘आधार कार्ड’ कैरी करने की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप को UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने बनाया है. ऐप में यूजर्स नेम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और एड्रेस के साथ फोटोग्राफ और आधार नंबर लिंक होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *