आमिर खान और विराट कोहली, पहली बार एक साथ नजर आएंगे.

इन दिनों मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में बिजी हैं. उनका प्रमोशन स्टाइल बॉलीवुड में सबसे अलग होता है. अब इस सिलसिले में उन्होंने ऐसा कुछ किया है जो फैंस के लिए ट्रीट साबित होगी. दरअसल, फिल्म के प्रचार के लिए वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ एक चैट शो में नजर आएंगे.

यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड और क्रिकेट के सुपरस्टार आमिर और कोहली एकसाथ मंच साझा करेंगे. इस शो के लिए आमिर ने एक दिन की छुट्टी ली है. दिवाली के मौके पर प्रसारित होने वाले इस शो के जरिए दर्शक पहली बार दोनों को एकसाथ देखेंगे. फिल्म के प्रवक्ता ने बयान में कहा, यह पहली बार होगा कि आमिर खान और विराट कोहली एकसाथ दिखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *