आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ के केस दर्ज किया गया है. जारवाल के खिलाफ एक महिला से अभद्रता का आरोप है. जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
महिला ने आरोप लगाया है कि विधायका प्रकाश जारवाल ने उसकी चुन्नी खींची. इसके अलावा उसके साथ धक्का-मुक्की की. महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि प्रकाश जारवाल ने उन्हें धमकी दी.
महिला का पति दिल्ली जल बोर्ड में काम करता है. आरोप है कि विधायक प्रकाश जारवाल ने महिला को घर का चूल्हा बंद करा देने की धमकी दी. दरअसल, प्रकाश जारवाल दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य भी हैं.
महिला की शिकायत के बाद संगम विहार पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. प्रकाश जारवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है. बता दें प्रकाश देवली से विधायक हैं.
