देश आज आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. आफरीदी ने लिखा- भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हम अपने पड़ोसी नहीं बदल सकते. हमारे पास एक ही रास्ता है, हम मिलकर शांति, सहिष्णुता और मोहब्बत फैलाने के लिए मिलकर काम करें. मानवता को चारों ओर फैलने दीजिए.
आफरीदी ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई
