70 सालों बाद भी हम स्वदेशी राइफल नहीं बना सकते: उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के 70 सालों बाद भी भारत अपनी रक्षा जरूरतों का 60 फीसदी आयात करता है और अपनी सेनाओं के लिए राइफल बनाने में सक्षम नहीं है।
अंसारी ने सेना द्वारा स्वदेशी राइफल के टेस्ट के दौरान फेल होने पर यह टिप्पणी की। इस राइफल को इनसास राइफल की जगह लेने के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अनुसंधान एवं विकास पर सरकार का प्रयास पर्याप्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *