85 वषों में विदेश की धरती पर भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 304 रनों से हराया

गाले. भारत ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच श्रीलंका को 304 रन से हराते हुए जीत लिया। 85 साल के टेस्ट इतिहास में विदेशी धरती पर ये भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंडिया ने 1986 में लीड्स में इंग्लैंड को 279 रन से हराया था। गाले टेस्ट के चौथे दिन 550 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी इनिंग में 245 रन पर सिमट गई। मैच में भारत की ओर से शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने सेन्चुरी लगाई वहीं जडेजा (6 विकेट) और अश्विन (4 विकेट) ने बेहतरीन बॉलिंग की। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 अगस्त से कोलंबो में होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *