अब आप प्लेन में भी रहेंगे इंटरनेट से कनेक्टेड। जल्द ही यात्रा के दौरान आप वाई-फाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में अब जल्द ही फ्लाइट से सफर के दौरान यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल को यह सेवा देने के लिए गृह मंत्रालय और दूरसंचार विभाग की इजाजत मिल गई है। बीएसएनएल 1 साल में प्लेन और शिप पर इंटरनेट सुविधा मुहैया कराएगी। इन-फ्लाइट इंटरनेट की सुविधा मिलने से बिजनेस क्लास के यात्री अपनी कारोबारी जरूरतों के लिए हरदम कनेक्ट रहेंगे। वहीं आम लोग भी सोशल मीडिया और अपनों से जुड़े रहेंगे।वाई-फाई की सुविधा देने में एयर इंडिया सबसे आगे रह सकती है।
जल्दी ही हवाई जहाज़ में भी मिलेगी वाई-फाई की सुविधा!
