इलाहाबाद अब हो जाएगा प्रयागराज,हुआ भगवाकरण का असर

अखाड़ा परिषद की ओर से इलाहाबाद का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंज़ूरी दे दी है। अब जल्द ही इलाहाबाद को प्रयागराज नाम से जाना जाएगा।
ख़बरों के मुताबिक, नामकरण की प्रकिया 2019 में लगने वाले अर्धकुंभ से पहले पूरी हो सकती है। इलाहाबाद के जिलाधिकारी ने अखाड़ा परिषद की मांग पर शासन को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे हरी झंडी मिल गई है।

डीएम इलाहाबाद संजय कुमार ने बताया कि अखाड़ा परिषद की ओर से इलाहाबाद का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसे शासन से स्वीकृत कराने के लिए भेजा गया है।
लखनऊ में हुई सीएम योगी से मुलाकात के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने साफ कर दिया है कि सीएम ने नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ग़ौरतलब है कि इलाहाबाद का नाम बदलने की मांग काफी पुरानी है। ज़्दातर हिंदूवादी नेता इलाहाबाद के नाम पर आपत्ती दर्ज कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इलाहाबाद के अपने हालिया दौरे में इसका प्रयाग नाम से ही उद्बोधन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *