अमरीकी प्रतिबंध गैर क़ानूनी, अपने देश के अपमान का बदला लेंगे, पुतीन

रूस के राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन ने गुरवुार को कहा कि चूंकि इन प्रतिबंधों से, अमरीका के आंतरिक कानूनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाता है इस लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर यह काम गैर कानूनी है।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वाशिंग्टन का यह क़दम अस्वीकारीय है औज्ञ इससे दोनों देशों के संबंध खराब होंगे।

याद रहे अमरीकी कांग्रेस ने एक एेसा विधेयक पारित किया है कि उसे सीनेट में भी उसे मंज़ूरी मिल गयी तो ईरान, रूस और उत्तरी कोरिया के खिलाफ नये प्रतिबंध लागू हो जाएंगे।

विलादमीर पुतीन ने कहा “अमरीका बहुत दिनों से रूस को भड़काने की कोशिश कर रहा है, हम सहनशीलता दिखा रहे हैं लेकिन कभी तो जवाब देना ही होगा, हम अपने देश के खिलाफ दुस्साहस को सहन नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा कि जब प्रतिबंधों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी तो रूस उन प्रतिबंधों के जवाब पर विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *