अमेरिका ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए उसे मिलने वाली 35 करोड़ डॉलर (करीब 22.51 अरब रुपये) की मदद रोक दी है। पाक को यह मदद ‘कोलिशन सपोर्ट फंड’ (सीएसएफ) के तहत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर मिलनी थी। अमेरिका इस बात से नाराज है कि बार-बार कहने के बावजूद पाक ने हक्कानी नेटवर्क समेत अन्य आतंकियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
वर्ष 2016 में पाकिस्तान को कुल 90 करोड़ डॉलर मिलने थे, जिसमें से 55 करोड़ डॉलर वह पहले ही हासिल कर चुका है। मगर पाक के ढीले रवैये के चलते अमेरिका ने बाकी की मदद रोक दी है। अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने बताया कि इस्लामाबाद ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाए हैं। इसलिए मदद की बाकी राशि को जारी नहीं किया जा सकता है।
पाकिस्तान को बड़ा झटका: अमेरिका ने पाक को दी जाने वाली 35 करोड़ डालर की मदद रोकी
