रूस,ईरान और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के बिल पर ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अनमने ही सही पर रूस के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.
इस विधेयक को सीनेट की मंज़ूरी पहले ही मिल चुकी है.
विधेयक में ईरान और उत्तर कोरिया पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. नए क़ानून के तहत राष्ट्रपति ट्रंप की उन शक्तियों को सीमित कर दिया गया है जिनसे वह रूस पर लगे प्रतिबंधों को खुद-ब-खुद वापस ले सकें.
इस विधेयक का मकसद बीते साल हुए अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित दखलअंदाज़ी और सीरिया और यूक्रेन में आक्रामकता के लिए रूस को दंडित करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *