आमिर खान भी स्वाइन फ्लू की चपेट में,सारे कार्यक्रम रद्द

अभिनेता आमिर खान को स्वाइन फ्लू हो गया है। आमिर खान को डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। अभिनेता आमिर खान ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। आमिर खान ने एक वीडियो मैसेज जारी कर ये जानकारी दी,उन्होंने कहा कि वे अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उनकी पत्नी किरण राव भी स्वाइन फ्लू के चपेट में आ गई हैं। आमिर खान ने अपने मैसेज में कहा है कि उन्हें और उनकी पत्नी किरण राव को स्वाइन फ्लू हो गया है, डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते तक घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। दरअसल आमिर खान को 6 अगस्त को एक कार्यक्रम में शिरकत करने जाना था। लेकिन वो बीमार होने की वजह से इस कार्यक्रम में नहीं आ सके। आमिर खान को सत्यमेव जयते वाटर कप अवॉर्डस में शिरकत करने जाना था, पर बीमारी की वजह से वो यहां नहीं आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *