नई दिल्ली: रक्षा मंत्री अरुण जेतली ने युद्ध के लिए 10 दिन का ही गोला बारूद होने संबंधी कैग की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में आयुध सामग्री है और इसकी खरीद प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। जेतली ने आज राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव द्वारा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की गत दिनों संसद में पेश रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक मत्वपूर्ण मुद्दा है लेकिन वर्ष 2013 का मामला है। अब हथियारों की खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और इसके लिए अधिकारों को विकेन्द्रित किया गया है तथा हाल ही में आवश्यक गोला बारूदों की खरीद की गई है।
CAG की रिपोर्ट को जेटली ने किया खारिज,कहा देश में युद्ध के लिए पर्याप्त है गोला बारूद
