दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की घर वापसी हो गई है। कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले लवली एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी में वापस आ गए हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने खुद इसकी जानकारी दी है।
अरविंदर सिंह लवली ने नौ महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले अजय माकन से नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए थे। लवली के साथ यूथ कांग्रेस नेता अमित मलिक भी फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे।
अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। अमित मलिक ने कहा है कि बीजेपी में विचारधारा और राष्ट्रवाद दिखावा होता है। कांग्रेस की विचारधारा ही देशहित में है, इसलिए हम वापसी कर रहे हैं।
