आसाराम रेप केस पर फैसला सुनाने जेल पहुंचे जज मधुसूदन शर्मा, थोड़ी देर में आएगा फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी आसाराम बापू पर आज फैसला सुनाया जाएगा। भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने और सुरक्षा कारणों के चलते जोधपुर की एक अदालत जेल परिसर में ही आसाराम पर फैसला सुनाएगी। अदालत एससी/एसटी की विशेष अदालत होगी जहां पीठासीन अधिकारी जज मधुसूदन शर्मा यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम और उसके चार अन्य साधकों के भविष्य का फैसला सुनाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही भारी मात्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *