5 हजार का 1 पपीता बेचता था बाबा,लाखों में बिकती थीं सब्जियां

रोहतक।साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम तो रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। लेकिन उसके रोज नए-नए किस्से सामने आ रहे हैं। बाबा भक्तों को अपने अाप को भगवान का दूत बताता था। इसी का फायदा उठाकर वह लोगों को ब्लैकमेल करता था, और सभी भक्तों को सोने के भाव से सब्जियां बेचा करता था।
आपको बता दें बाबा राम रहीम का सिरसा में डेरा करीब 700 एकड़ में फैला है, जहां वह सैंकड़ो एकड़ में खेती भी करता था।
– बाबा की मंडी में इतनी महंगी सब्जी मिलती थी, जितनी की दुनिया के किसी सब्सी मंडी में नहीं मिलती थी।
– राम रहीम अपने भक्तों को मन मुताबिक दामों पर सब्जी बेचता था। वह भक्तों को भगवान के नाम पर फंसा लेता था।
– बाबा की सब्जी इतनी महंगी होती थी की दुनिया की किसी सब्जी मंडी में इतनी महंगी सब्जी नहीं बिकती होगी
एक हरी मिर्च एक हजार रुपए की, एक छोटा बैंगन एक हजार रुपए का. बैंगन का साइज बड़ा हो तो उसकी कीमत दो हजार हो जाती थी।
– मटर के पांच दानों का पैक एक हजार रुपए तक मिलता है। अगर आपने आधा किलो मटर लिया होता तो लाखों में उसकी कीमत होती।
– राम रहीम अपने ‘अंधभक्तों’ को 5000 रुपये में एक पपीता बेचता था।
– बाबा दो टमाटर के दो हजार रुपए भक्तों से लेता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *