जेल में सब्जी उगाएगा बाबा राम रहीम, 20 रुपये रोजाना मिलेगी दिहाड़ी

रेप के आरोप में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम जेल में सब्जी उगाने का काम करेगा. इसके अलावा उसे पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम भी सौंपा गया है. 8 घंटे काम करने के बदले उसे केवल 20 रुपये प्रतिदिन की दर पर मजदूरी मिलेगी. 50 वर्षीय राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के बलात्कार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.
एक विशेष सीबीआई अदालत ने 28 अगस्त को उसे बलात्कार के दोनों मामलों में 10-10 साल की यानी 20 साल की सजा सुनाई थी. जेल में वह कैदी नंबर 1997 है. हरियाणा के डीजीपी (जेल) केपी सिंह ने मंगलवार को पंचकूला में कहा कि राम रहीम की बैरक से लगा एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा है जहां वह सब्जी उगाएगा.

उन्होंने कहा, ‘वह अपना काम पहले ही शुरू कर चुका है.’ वह जो भी उगाएगा, उसका इस्तेमाल जेल की मेस में किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि राम रहीम पेड़-पौधों और क्यारियों की कटाई-छंटाई का काम भी करेगा. खेती के काम के लिए उसे 20 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे जो अकुशल कार्य की श्रेणी में आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *