पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर की पत्नी ने मंगलवार को लंदन में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेबी का नाम ‘मिनसा’ है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर पत्नी के साथ लंदन में हैं।
इसी वजह से वह इंडिपेंडेंस कप में वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ नहीं खेलेंगे। आमेर की पत्नी नरजिस खातुन और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। पाकिस्तान के साथी क्रिकेटरों ने आमेर को पिता बनने पर बधाई दी है। बेबी का नाम मिनसा रखा गया है।
गौरतलब है कि 25 वर्षीय गेंदबाज आमेर ने चैंपियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ उन्होंने फाइनल में तीन विकेट लेकर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी थी। आमेर पिछले समय से एसेक्स के लिये काउंटी चैंपियनशिप खेलने में व्यस्त थे।
